हिमाचल में एक बार फिर मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मंडी व बिलासपुर के बाद अब सोलन में कलयुगी मां ने नवजात शिशु को लावारिस छोड़ दिया। हालांकि सोमवार को सोलन में मिले नवजात की हालत स्थिर बताई जा रही है। इन वारदातों से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई है। महज 3 दिनों के भीतर प्रदेश में इस तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है।
मुताबिक सोलन सोमवार सुबह शिव मंदिर सीढ़ियों पर तोलिये से लिपटा एक नवजात शिशु लावारिस मिला है। सुबह जब श्रदालु मंदिर माथा टेकने आए तो उन्होंने मंदिर की सीढ़ियों में बच्चे को देखा और इसकी सूचना मंदिर के पुजारी व पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को कब्जे में लेकर सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां नवजात (लड़का )की हालत स्थिर बनी हुई है।











blackjack counting
References:
pikidi.com