काँगड़ा बनोई पेट्रोल पंप के पास : बाइक व कार की जबरदस्त टक्कर में 3 घायल

Spaka News

कांगड़ा : गगल में बनोई पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह बाइक व कार की जबरदस्त टक्कर में 3 घायल हुए हैं। सुबह 7 बजे हुए हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हैं। बताया जा रहा है टक्‍कर काफी जोरदार थी। टक्‍कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए व बुरी तरह से तड़प रहे थे। मिली जानकारी अनुसार बाइक सवारों ने सामने आ रही कार को विपरीत दिशा में जाकर टक्कर मारी है, जबकि कार सवार अपनी साइड में चला हुआ था। बाइक को आता देख कार चालक ने कार सड़क से बाहर कर दी, लेकिन फि‍र भी टक्कर हो गई।

युवक बाइक (HP39C-8023) पर सवार होकर राजोल शाहपुर की तरफ जा रहे थे। जबकि कार (HP90-1456) गगल की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचाया, जहां से उन्हें टांडा के लिए रैफर कर दिया गया। वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना गगल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है |


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *