हमीरपुर : गांव की पहली लेडी डॉक्टर बनी शबनम का घर पहुंचने पर स्वागत…………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

उपमंडल भोरंज के ग्राम पंचायत टिकरी मिन्हासा के पिधड़ता गांव की डॉक्टर बनीं शबनम का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। साल 2022 में रशिया कज़ाख़िस्तान के बिश्केक के इंटरनेशनल हाई स्कूल ऑफ मेडिसिन से प्रथम अटेंप्ट में ही एफएमजीई की परीक्षा पास की। इसी साल शबनम ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास की।

डॉक्टर शबनम बता दें कि शबनम अपने गांव की पहली बेटी है, जो डॉक्टर बनी है। शबनम ने इसका श्रेय माता रेखा देवी, पिता मनजीत सिंह को दिया है। भाजपा महामंत्री अशोक ठाकुर ने कहा कि यह सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बेटी ने कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान एकता, पूर्व प्रधान रेखा देवी, सुनील कुमार, विजय कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : "भाईयों का अटूट प्रेम" एक साथ खेले-पढ़े, फिर सेना में नौकरी,एक के सदमे में दूसरे ने भी छोड़ा संसार.............

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश के नालागढ़ उपमंडल के खेड़ा गांव के दो सगे भाईयों ने न केवल समूचा जीवन आपसी स्नेह व प्रेम से गुजारा, बल्कि संसार को अलविदा भी एक साथ कह दिया। समूचे इलाके में भाईयों के अटूट प्रेम की बात चर्चा में है। भाईयों के जीवन की ये […]

You May Like