आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 15 October 2022 : आज का दिन सभी राशियों के लिए रहेगा रचनात्मक,जीवन का आनंद लेंगे, शीघ्र धन कमाने की इच्छा होगी……………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

Saturday ka rashifal 15 October 2022 आज का दिन सभी राशियों के लिए आज का दिन सभी राशियों के अच्छा रहना वाला। प्रतियोगी और रचनात्मक क्षेत्र में लोगों को भाग्योदय का अवसर प्राप्त होगा। राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। नौकरी से जुड़े लोग अगर कोई बदलाव चाहते हैं तो उनकी भी मनोकामना पूरी होगी। किसी अनजान व्यक्ति से इसका जिक्र करने से आपको बचना होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मुलाकात आपके बचपन की कुछ यादें ताजा कर देगी। भाई व बहन में से किसी के विवाह के बात पक्की होने से परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा और आपको अक्समात धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको किसी कानूनी विभाग के काम में ढील देने से बचना होगा। अगर आपने ऐसा किया तो आपको समस्या हो सकती है। आज आपको अपने पैसे का कुछ हिस्सा भविष्य के लिए भी बचाने पर विचार करना होगा, अन्यथा आप अपना सारा पैसा आप पर ही खर्च कर देंगे। परिवार के सदस्य आपकी बातों से प्रसन्न होंगे और आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको लेना पड़ सकता है और वह दूर की नौकरी पर भी जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी काबिलियत का पूरा फायदा उठाएंगे। निवेश से जुड़ी किसी योजना में आपको आंख मूंदकर निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो कोई बड़ी गलती हो सकती है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आप अपनी अच्छी सोच से परिवार के किसी सदस्य के प्रति कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले परिवार के अन्य सदस्यों से बात जरूर करें। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करके कोई फैसला न लें। बच्चा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। यदि आपने उन्हें कुछ जिम्मेदारी सौंपी है, तो वे उन्हें समय पर पूरा करेंगे। आज आपको अपनी पिछली गलती के लिए परिवार के किसी सदस्य से माफी मांगनी पड़ सकती है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपने काम पर फोकस रखना होगा। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी में लगे लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को समझकर काम करना चाहिए, तभी लोग उनसे खुश होंगे, नहीं तो अधिकारी उन्हें नौकरी से निकाल सकते हैं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। उन्हें आज अपने रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आप जनकल्याण के कार्यों से भी जुड़े रहेंगे और आप अपने दैनिक कार्यों में कुछ बदलाव करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे आपका ध्यान काम पर बना रहेगा। पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए आपको अपने वरिष्ठ से बात करनी होगी। आप अपने पैसे का कुछ हिस्सा परोपकार के काम में खर्च करेंगे, जिससे आपकी छवि और गहरी होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कोई रणनीति बनाकर काम करेंगे, जिसमें लोग आपका पूरा सहयोग भी देंगे। आज आपको किसी से अहंकारी भाषा में बात करने से बचना चाहिए। आज निजी संबंधों में प्यार बना रहेगा और पार्टनर के प्रति आपका भरोसा और मजबूत होगा। गृहस्थ जीवन जीने वाले लोगों को कुछ तनाव महसूस होगा। आज पार्टनर उनकी बातों के बिल्कुल खिलाफ जा सकता है जिसे देखकर वह हैरान रह जाएंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग आज अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्य क्षेत्र में आप जितने मेहनत करेंगे उतना लाभ न मिल पाने के कारण थोड़ा दुखी रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो उसके वापस आने से आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियाँ होने के कारण आप किसी भी कठिन कार्य को समय पर आसानी से पूरा करने में सक्षम होंगे। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोग आज सेवा की भावना से जुड़कर कई लोगों को अपनी ओर ला पाएंगे। नौकरी करने वालों को किसी और की बातों में आने से बचना होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने करियर में सही दिशा में आगे बढ़ेंगे और आप कोई नया मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा, नहीं तो बच्चा भी आपकी सोच से परेशान होगा। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में आपके लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। छात्र इधर-उधर के काम पर ध्यान लगाकर पढ़ाई से ध्यान हटा सकते हैं, इससे बचना होगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज आपको अति उत्तेजित होने से बचना होगा अन्यथा आप जल्दबाजी में कुछ गलत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं का समाधान होगा। आज आपको लेन-देन से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इसके लिए आप अपने माता-पिता से बात कर सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, जिससे आपको सावधान रहना होगा। माता की तबीयत अचानक बिगड़ने से आज आप परेशान रहेंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

लव लाइफ जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर के साथ प्रेम और पारिवारिक संबंध बनाए रखने होंगे और आज आप उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट भी ला सकते हैं। व्यक्तिगत रूप से प्रदर्शन करना आज आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी दिनचर्या में योग और प्राणायाम को बनाए रखना होगा, तभी आप खुद को स्वस्थ रख पाएंगे। आज आप दूसरों पर विश्वास जगाने में सफल रहेंगे, जिससे अधिकारी आपको कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण काम सौंप सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज परिवार के लोगों के साथ बैठकर बात करने से आपको सुख और शांति का अनुभव होगा और आप संतुष्टि का अनुभव करेंगे। यदि परिवार में कुछ मसले चल भी रहे हैं, तो आपको उसे परिवार से बाहर ले जाने से बचना होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप लोगों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। आज आपके घर में किसी मेहमान के आने से आपकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। अपने व्यवहार में विनम्र और विवेकपूर्ण रहें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 15 अक्टूबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल:आचार संहिता लगते ही शुरू हुआ सरकार के विज्ञापनों के होर्डिंग उतारने का काम.........

Spaka Newsहिमाचल में चुनाव आचार संहिता लागू होने का असर चंद घंटों में ही दिखाई देने लगा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सरकार की योजनाओं का महिमामंडन कर रहे पोस्टर उतर रहे हैं। इसके अलावा मंत्रियों, बोर्डों व निगमों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों ने तत्काल प्रभाव से सरकारी वाहनों […]

You May Like