हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में एक लाख सरकारी नौकरी और OSP को बहाल किया जाएगा………..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में 1 लाख सरकारी नौकरियों के रिक्त पद भरने व पुरानी पेंशन योजना OPS) को लागू किया जाएगा।। शुक्रवार को सोलन के ठोड़ो मैदान में आयोजित कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह घोषणा की।

कांग्रेस परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,”मैं आज यह कहना चाहती हूं कि हिमाचल प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तब पहले मंत्रिमंडल की बैठक में 2 निर्णय होंगे। पहला, 1 लाख सरकारी पद जो खाली हैं वो भरे जाएंगे| कुल 5 लाख रोजगार मिलेगा जिसमें 1 लाख रोजगार पहले मंत्रिमंडल की बैठक में तय किए जाएंगे। दूसरा, पुरानी पेंशन योजना पर भी उसी मंत्रीमंडल की बैठक में फैसला होगा। प्रदेश के 2 लाख कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा

कांग्रेस परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ CM व हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा,” हिमाचल में अगर कांग्रेस ने कहा है कि 10 दिन में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी मतलब होगी। भाजपा आपके जेब से पैसा निकालने का काम करती है जबकि कांग्रेस महिलाओं, गरीबों, किसानों की जेब में पैसा डालने का काम करती है|

कांग्रेस  ने कहा,’सरकारी कर्मियों का अधिकार है OPS, लेकिन भाजपा ने उनसे यह अधिकार छीन लिया है। हमने सरकार बनते ही 10 दिनों के अंदर OPS बहाल करने का प्रण लिया है। छत्तीसगढ़, राजस्‍थान और झारखंड की तरह हिमाचल में कांग्रेस ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम बहाल करेगी।


Spaka News