भाजपा में नेताओं के त्याग पत्र देने का सिलसिला जारी,अब प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य पवन गुप्‍ता ने दिया इस्तीफा………..

Spaka News

शिमला : प्रदेश भाजपा में नेताओं के त्याग पत्र देने का सिलसिला जारी है। भाजपा के शिमला में उपचुनावों में हार से ठीक पहले एक और नेता ने पार्टी में अपने पदों से त्यागपत्र दिया है। पार्टी में प्रताड़ित होने के कारण जिला सिरमौर भाजपा प्रभारी तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पद से त्यागपत्र दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को भेजा है। गुप्ता ने परमार की तर्ज पर अपने फेसबुक पेज पर अपने त्याग पत्र की प्रति अपलोड की है।
पवन गुप्ता पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के बेहद करीबियों में से हैं। इस त्यागपत्र से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। कुछ इसे दबाव की राजनीति तो कुछ पार्टी के कमजोर होने की शुरुआत बता रहे हैं। याद रहे गत दिवस कृपाल परमार ने पार्टी में अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया था।


Spaka News

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *