हिमाचल: डिग्री कॉलेज की दो छात्राओं में जमकर चले लात-घूसे-थप्पड़,वीडियो वायरल

Spaka News

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर (Government College Hamirpur Viral Video) में छात्राओं की मारपीट का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में छात्राएं आपसी कहासुनी के बाद हुए झगडे को लेकर एक दूसरे पर लात और घूसे और थप्पड़ बरसा रही हैं.

आलम यह है कि तमाशा देखने के लिए पूरा कॉलेज उमड़ पड़ा. लेकिन किसी ने बीच बचाव की कोशिश नहीं की. और तो और, लड़कियां भी भीड़ देखकर थमी नहीं और दे दनादन का यह सिलसिला काफी देर तक जारी रहा है.

  जब मामले की पड़ताल की तो पता चला कि गत दिवस कॉलेज आते समय बस सीट को लेकर दोनों छात्रों में कहासुनी हुई थी. मंगलवार सुबह जैसे ही दोनों छात्राएं आमने-सामने आई तो कहासुनी की याद ताजा हो गई. बस..फिर क्या था. दोनों छात्रों ने आपस में मारपीट शुरू कर दी, जिसमें करीब 5 से 6 मिनट तक यह छात्राएं आपस में लड़ाई करती रही है. बाद में मौके पर मौजूद कुछ अन्य छात्राओं ने दोनों छात्राओं को अलग करवाया. लेकिन बाद में जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कॉलेज प्रबंधन ने भी इस पर संज्ञान लिया.

कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने बताया कि कमेटी की जांच में पाया गया कि यह दोनों छात्राएं एक ही तरफ से कॉलेज आती हैं। बस में ही इनकी कहासुनी हुई। उसके बाद कॉलेज कैंपस में यह दोनों झगड़ पड़ीं। हालांकि दोनों ने कॉलेज को लिखित माफीनामा दिया है। दोनों पक्षा में समझौता हो गया है।
पुलिस में मामला नहीं गया है। बता दें कि यह मारपीट कॉलेज कैंटीन के पास की वाटिका में हुई। इस दौरान इन दोनों युवतियों को छुड़ाने या समझाने की बजाय कॉलेज के अन्य विद्यार्थी भी लड़ाई के दौरान हो हल्ला करते हुए नजर आए।


Spaka News