हिमाचल : बीड़ बिलिंग में अभ्यास के दौरान पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त, सेना के पायलट की मौत……..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल के कांगड़ा जिला की विश्वविख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग का अभ्यास करते हुए एक सेना के जवान की मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर बाद हुआ। मृतक सेना के जवान की पहचान 28 वर्षीय सैनिक जोरिन मबिया चवगतू मिजोरम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को सेना के पायलट बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग का अभ्यास कर रहे थे। इसी बीच अभ्यास के दौरान सेना के उक्त पायलट का संतुलन बिगड़ गया और उसका पैराग्लाइडर लैंडिंग साइट से पीछे ही क्रैश होकर गिर गया। जिस कारण उसे गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सेना का यह पायलट लैंड करते समय करतब दिखाने की प्रैक्टिस कर रहा था।

जिस दौरान पैराग्लाइडर उलझ गया और ऊंचाई से नीचे गिर गया। जमीन पर गिरने के कारण जवान को गहरी चोटें आईं। घायल जवान को तुरंत तिब्बतयन स्वास्थ्य केंद्र चौगान ले जाया गयाए यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मिलिट्री अस्पताल पालमपुर भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। बैजनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव का पालमपुर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बता दें कि इन दिनों सेना के 40 से 50 पायलट बीड़ बिलिंग घाटी में इसी माह होने वाली‌ क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय पायलट भी बिलिंग से उड़ान भर रहे हैं। सेना द्वारा पायलटों के लिए अभ्यास शिविर भी लगाया गया है।


Spaka News
Next Post

हिमस्खलन में दबे 58 पर्वतारोही, हिमाचल के कर्नल सहित तीन लापता, नारकंडा के रहने वाले हैं तीनों..............

Spaka Newsउच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए निकला 58 पर्वतारोहियों का दल मंगलवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आ गया। सूचना पर वायुसेना ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 26 लोगों को बचा लिया जबकि चार लोगों के शव ही निकाले जा सके। शेष 28 पर्वतारोही लापता बताए जा रहे हैं। […]

You May Like