आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 6 October 2022 : इन 3 राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, दोगुनी हो जाएंगी खुशियां

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरूवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग जायेगी। आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 2 बजकर 21 मिनट तक शूल योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 42 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। वही आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। इसके अलावा आज से पंचक शुरू है। साथ ही आज पापांकुशा एकादशी है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, लेकिन यह नामुमकिन होगा। आपके मित्र आपके परिवार के किसी सदस्य की शादी में आ रही समस्या का समाधान बता सकते हैं। आय के नए स्रोत प्राप्त कर आप आगे बढ़ेंगे। नई जमीन, भवन और वाहन आदि भी खरीद सकते हैं। किसी पुराने मामले को लेकर माता से विवाद हो सकता है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ख़र्चों से भरा रहने वाला है। आज आपको अपने बढ़ते ख़र्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपके घर में कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी जिसमें आप सामंजस्य बनाए रखेंगे तो बेहतर होगा। कुछ लेन-देन के मामले आपके लिए परेशानी ला सकते हैं। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिससे आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही दूर हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा पद मिल सकता है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज यदि आप अपने करियर को लेकर चिंतित हैं तो आज इसमें कोई नया मोड़ आ सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे और काम करेंगे। कोई जरूरी काम है तो उसमें आपको जल्दबाजी दिखानी होगी, नहीं तो इसमें लंबा समय लग सकता है। आज आपकी मुलाकात अपने कुछ पुराने दोस्तों से होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको घर और बाहर किसी भी लड़ाई में शामिल होने से बचना होगा, नहीं तो वह उल्टा आपके ऊपर आ सकता है। निश्चित आय के कारण आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा अन्यथा बाद में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी वाणी वाद-विवाद करा सकती है, इसलिए संयम रखें। यदि कानूनी कार्य में कुछ बाधा आ रही है तो उसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आप नया घर, मकान, वाहन आदि खरीदने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा, जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें नई नौकरी मिलेगी। किसी भी काम को कल के लिए टालने से आपको बचना होगा, नहीं तो आगे चलकर यह आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। छात्र अपने शिक्षकों से अपनी पढ़ाई में आने वाली समस्याओं के बारे में बात करेंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है जो लोग अपना पैसा शेयर बाजार या लॉटरी आदि में निवेश करते हैं, वे आज अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे, लेकिन आपको किसी व्यक्ति की कही सुनी बातो पर भरोसा करने से बचना होगा,उसके लिए आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। इसलिए सावधान रहें। आज आप अपने रोजमर्रा के कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार करने वाले लोग आज अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं के फिर से शुरू होने से प्रसन्न होंगे और आय भी ठीक रहेगी, लेकिन आपको लाभ के अवसरों की पहचान करनी होगी और उन्हें लागू करना होगा, तब आप अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ मांग सकता है, जिसे आप जरूर पूरा करेंगे। आज आप भगवान की भक्ति में अधिक लगे रहेंगे, जिससे आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनके साथी आज उन्हें अपनी बातों से खुश करेंगे और माता-पिता के साथ चल रही कोई बहस भी खत्म हो जाएगी, लेकिन आपको किसी गलत व्यक्ति का साथ देने से बचना होगा नहीं तो ऑफिस के अधिकारी आपसे भी नाराज हो सकते हैं। आपकी वाणी की कोमलता आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए उसमें मधुरता बनाए रखें। अगर आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले तो जरूर जाएं, लेकिन इसमें अपने कीमती सामान की सुरक्षा जरूर करें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के कारण आज सुख की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। आपको किसी से अपशब्द बोलने से बचना होगा। कुछ कानूनी मुद्दों में रुकावट आ रही थी तो उनका समाधान भी हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को आज जोखिम लेने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें नुकसान हो सकता है। करियर के दृष्टिकोण से किए गए प्रयास सफल होंगे। आप अपने किसी परिचित के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए शुभ फल लेकर आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक आदि पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपके घर मेहमान आएंगे। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। आज कोई व्यक्ति स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है लेकिन फिर भी आपको चुप रहना होगा। कोई प्रतिकूल परिस्थिति सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम से अधिकारी खुश रहेंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि नई नौकरी मिलने से उन्हें खुशी होगी। आपको व्यापार के क्षेत्र में कुछ यात्रा करने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए फायदेमंद होगा, जो लोग अपना पैसा लॉटरी आदि में लगाते हैं, उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। इसलिए दिल खोलकर निवेश करें,लेकिन कार्यक्षेत्र में कोई विरोधी आपके कामों में रोड़ा करने की कोशिश कर सकता है।अगर आपने कोई काम जल्दबाजी में किया है तो बाद में पछताना पड़ेगा, इसलिए सावधान रहें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

लेन-देन के मामले में आज का दिन आपके लिए संभलकर रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय को संतुलित करना होगा, क्योंकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं, जिससे आपको परेशानी होगी। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से किसी प्रकार की कोई भी जानकारी देने से बचें,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आज आपके कुछ बढ़े हुए खर्च आपकी समस्या बन सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी से हंसी मजाक करने से बचें,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी बन सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 6 अक्टूबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : बीड़ बिलिंग में अभ्यास के दौरान पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त, सेना के पायलट की मौत........

Spaka Newsहिमाचल के कांगड़ा जिला की विश्वविख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग का अभ्यास करते हुए एक सेना के जवान की मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर बाद हुआ। मृतक सेना के जवान की पहचान 28 वर्षीय सैनिक जोरिन मबिया चवगतू मिजोरम के रूप में हुई है। बताया जा […]

You May Like