हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौत चालक घायल……………

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। वही , जिला कुल्लू में एक और दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जहां पति पत्नी की हादसे में मौत हो गई है तो वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा कुल्लू के पार्वती घाटी की चौंग सड़क पर पेश आया, यहां कैंची मोड के पास जीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

जब आसपास के लोगों ने गाड़ी को खाई में गिरता हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने गांव वालों की मदद से गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला।इस हादसे में 43 वर्षीय लुदर चंद पुत्र धनीराम की तो मौके पर मौत हो गई तो वहीं उसकी पत्नी 42 वर्षीय द्रोपदी देवी ने अस्पताल जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। इस हादसे में घायल जीप चालक राजेंद्र पुत्र जीवन लाल का कुल्लू अस्पताल में इलाज जारी है।
उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है। आज पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *