हिमाचल प्रदेश के शिमला में चरस के साथ एक गिरफ्तार …………………………………………….

Spaka News

 हिमाचल प्रदेश के शिमला में नशे का कारोबार फैलता जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद यह थमने का नाम नहीं ले रहा है।
ताज़ा मामला शिमला शहर का है। जानकारी के अनुसार गत शाम सब्जी मंडी एमसी ग्राउंड में गश्त के दौरान पुलिस ने प्रेस्टीज होटल शिमला के पास चेत राम @ टीटू निवासी सराहन तह. चौपाल जो वर्तमान में क्रोसिंग शिमला के समीप रह रहा है के कब्जे से 15.250 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेड कांस्टेबल दिनेश मामले की जांच कर रहे है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *