हिमाचल दर्दनाक हादसा : 18 साल की युवती की ट्रैन की चपेट में आने से मौत ………………………………

Spaka News

कांगड़ा जिला में एक दुःखद हादसा पेश आया है। यहां ट्रैन की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आते मोहटली रैंप से 200 मीटर की दूरी पर रेल किलोमीटर 106/31-107 पर ट्रैनकी चपेट में आने से 18 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।

रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल विक्रमजीत ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे के करीब रेलवे अधिकारियों ने उन्हें सूचना दी कि मोहटली रैंप रेलवे फाटक से 200 मीटर आगे जम्मू-दिल्ली ट्रैक पर एक लड़की ट्रेन की चपेट में आ गई है।जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए विक्रमजीत सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे तो जांच करने पर पाया कि महक पुत्री खेमराज निवासी घणडरा तहसील इंदौरा की वासी है। मामले की छानबीन जारी है। 

पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करने के लिए नूरपुर (Nurpur) अस्पताल भेज दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी ट्रेन की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। रेलवे कई बार लोगों से आग्रह करता है कि ट्रेन से दूरी बनाए रखें।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *