हिमाचल में हादसा: गैस सिलेंडर से भड़की आग, 6 बच्चों सहित 10 झुलसे …………………………..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज सुबह एक हादसा हुआ है। शहर के रामनगर वार्ड में गैस सिलेंडर से लगी आग में एक परिवार के 10 लोग झुलस गए। ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। घायलों में दो दंपति और छह बच्चे शामिल है। ये हादसे सुबह 9 बजे के करीब हुआ। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। झुलसे हुए लोगों में से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि बाकी लोग खतरे से बाहर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर वार्ड में गोदाम के पास एक मकान में कुछ प्रवासी लोग किराए पर रहते हैं। यह सभी मंडी शहर के विभिन्न स्थानों पर रेहड़ियां लगाकर अपना रोजगार कमाते हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह भी ये अपनी रेहड़ियों पर जाने के लिए तैयारियां कर रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां रखे गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, जिसमें अचानक आग लग गई और हादसा हो गया। आग की चपेट में दो परिवारों के 10 लोग आ गए जिसमें 6 बच्चे, 2 पुरूष और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी बच्चे 10 वर्ष से कम आयु के हैं। तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में येागेश कुमार डाकघर रामनगर मंगवाई कैहनवाल उम्र तीस वर्ष, गीता कुमार येागेश के चाचा, राकेश कुमार, शिवम, देववती, शिवानी, राकेश व दुष्‍यंत इस अग्निकांड में झुलस गए हैं।

धमाके की आवाज़ सुनकर आस पास के लोग वहां की ओर भागे। आस पास के लोगों ने बताया कि उन्होंने बच्चों को उठाया। जिस समय आग लगी राकेश कुमार कमरे के अंदर था। सभी को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। यहां पर तुंरत चिकित्सकों उपचार शुरू कर दिया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किन कारणों से लगी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *