हिमाचल : नाली में 7 माह का भ्रूण मिलने से सनसनी, CCTV खंगाल रही पुलिस …………………………….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

नालागढ़ में मां की ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां नालागढ़ के वार्ड नंबर 7 में एमसी पार्क के नजदीक पानी की नाली में 7 माह का भ्रूण मिला हैं। भ्रूण मिलने से नालागढ़ शहर में सनसनी फैल गई है। सुबह लोगों ने नाली में पड़े भ्रूण को देखा और उसके बाद उसकी सूचना पुलिस विभाग को दी। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। 

सिटी चौकी इंचार्ज इंदरजीत सिंह ने बताया कि उनको सुबह फोन पर सूचना मिली थी कि नालागढ़ के वार्ड नंबर 7 में नाली में एक बच्चे का भ्रूण मिला है। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे तथा लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वही पर नालागढ़ सिविल अस्पताल डॉ साक्षी ने बताया कि उनके पास पुलिस एक भ्रूण लेकर आई है, जांच में पता लगा कि वो मेल भ्रूण है जो कि 7 माह का है, जो कि मृत पाया गया है। हम आपको बताते चलें कि बद्दी बरोटिवाला नालागढ़ में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन आज दिन तक वह सभी मामले अनसुलझी पहेली बन कर रह गए हैं। अब देखना यह होगा कि जो यह भ्रूण मिला है इसके अपराधी तक पुलिस कब  तक पहुंच पाती है, या यह भी अनसुलझी पहेली बन कर रह जाएगा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल : तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर .........................................

Spaka Newsचंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में कटराईं के पास एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी है, जिसमें दो युवक बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को क्षेत्रिय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में कटराईं के पास एक तेज़ रफ्तार गाड़ी (HP 33D-5421) ने […]

You May Like