हिमाचल : तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर …………………………………..

Spaka News

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में कटराईं के पास एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी है, जिसमें दो युवक बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को क्षेत्रिय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया है।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में कटराईं के पास एक तेज़ रफ्तार गाड़ी (HP 33D-5421) ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में सवार दो युवक गौतम पुत्र नीटू निवासी दोहलू नाला और सुरेंदर नर बहादुर बुरी तरह से घायल हो गए।

वहीं चालक हादसे के बाद गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार बताया जा रहा है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *