पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत आने वाले गांव बगलैहड़ में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को 1.306 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस की सतर्कता का परिणाम मानी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने एक संदिग्ध गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें सवार दो व्यक्तियों – प्रमोद कुमार पुत्र मुल चंद और प्रदीप कुमार पुत्र लाल दास, दोनों निवासी गांव खनेरी, डाकघर कोठी, तहसील आनी, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) – के कब्जे से 1.306 किलोग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी।
पुलिस अधीक्षक बद्दी के नेतृत्व में लगातार नशा माफिया के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।











Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.