योग से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को किया प्राप्त.अब सामाजिक कार्यो में सक्रियता से बने लोगों के लिए प्रेरणा

Spaka News

शिमला ।। सुरजीत ठाकुर

दुनियाभर में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जिनकी जिंदगी योग ने बदल दी। योग एक ऐसी वैज्ञानिक प्रमाणिक व्यायाम पद्धति है जिससे जुड़कर कई लोगों ने जीवन को उन्नत किया है और समाज में प्रेरणा बन गए हैं. ऐसी ही एक कहानी है शिमला के निकट बल्देयां मे क्यारकोटी के विनोद शर्मा की. जीवन में एक सड़क हादसे ने होंसला तोड़ा और अवसाद की ओर धकेला . पेल्वीक जॉइंट्स और कुल्हे की हड्डी के गंभीर फ्रेक्चर ने इन्हे उठने बैठने और चलने फिरने की उम्र भर की तकलीफ दे दी थी । मगर योग एक ऐसा माध्यम बना कि जीवन की दिशा ही बदल गई। शारीरिक दिक्कतो पर विजय पाई और योग की ही शिक्षा प्राप्त की । वही शिमला मे एक सामाजिक संस्था उमंग फाउंडेशन से जुड़कर समाजसेवा मे ख़ुद को समर्पित किया. सैकड़ों रक्तदान शिविरों और वृक्षारोपण के कार्यो में सक्रिय भूमिका विनोद शर्मा ने निभाई है और आज समाज के लिए एक प्रेरणादायक जीवन जी रहे है.


Spaka News

4 Comments

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *