हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राष्ट्र मंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन-2 के वार्षिक सम्मेलन के शुभारंभ समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है। यह सम्मेलन का 30 जून से 01 जुलाई, 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित किया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस सम्मेलन में जोन-2 के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि भाग लेेंगे जिनमेें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर सम्मिलित हैं। लोकसभा के अध्यक्ष, राज्यसभा के सभापति, राज्य विधानसभाओं के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य सचेतक और राज्यों के विधायक भी सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के अध्यक्षों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य विधायी प्रक्रिया, लोकतांत्रिक प्रशासन और क्षेत्रीय सहयोग पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह मंच लोकतंत्र की सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को सुगम और संसदीय संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।











Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/fr-AF/register?ref=JHQQKNKN
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/register?ref=MBLCVVZG
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?