आज का राशिफल 29 नवंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 29 November 2021: इन राशि के लोगों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं आज भगवान शिव जी की कृपा किन पर होगी, कैसा रहेगा सोमवार 29 नवंबर 2021 को किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। 

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। रोजगार मिलेगा। परेशानी दूर होगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश कर सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा।। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपका विरोधियों से सतर्क रहना होगा। कारोबार में फायदा होगा। नए मित्र बनेंगे। घर का माहौल सुखद रहेगा।आमदनी में निश्चितता रहेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहमानों का आगमन होगा। आज आप सकारात्मक रहेंगे। किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा। यात्रा कर सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। छात्रों को मेहनत का फल प्राप्त होगा। आपकी पूछ-परख बढ़ेगी। आमदनी में वृद्धि के अवसर आएंगे। जोखिम के कार्य टालें। दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा।। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अज्ञात बाधा से परेशानी हो सकती है। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। विरोधियों से सावधान रहें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। पास की जगह की यात्रा का आयोजन हो सकता है। मनमाफिक भोजन का आनंद प्राप्त होगा। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। घर-परिवार की चिंता दूर होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। आलस्य न करें। धन लाभ होने की संभावना है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी ठीक रहेगी।  कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के काम में दखल न दें। मेहनत अधिक होगी। जोखिम को कार्यों को टालें। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनाएंगे। नया प्रोजेक्ट लाभ देगा। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। दुखध समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

 आपके प्रभाव वृद्धि होगी। उधार न दें। कार्य के सिलसिले में पास के शहर यात्रा पर जा सकते हैं। सभी कार्य समय पर होंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। आमदनी में वृद्धि होगी। सेहत ठीक रहेगी। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। अदालती मामले आगे बढ़ेंगे। किसी से विवाद हो सकता है। सतर्क रहें। सावधानी से खर्च करें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन शानदार रहेगा। नया सौदा होगा। नौकरी में चैन रहेगा। किसी मित्र से विवाद दूर होंगे। कैरियर से जुड़ी सूचना मिलेगी। धन लाभ होगा। आपकी समस्या दूर होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। आलस्य की त्यागें। थकान व कमजोरी रहेगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आय में निश्चितता रहेगी। घर में तनाव रहेगा। पार्टनरों से मतभेद व कहासुनी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बनते काम बि‍गड़ सकते हैं। चोट व दुर्घटना से बचें। नकारात्मकता बढ़ेगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धन लाभ के अवसर हाथ आएंगे।  आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में आर्थिक मदद करेंगे। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आज किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज यात्रा पर जाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। एकांत में रहने का मन करेगा। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी।  कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज किसी बात को लेकर चिंता तथा तनाव रहेंगे। उधार की रकम वापस मिल सकती है। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। विवाद से बचें। आमदनी में निश्चितता रहेगी। अनावश्यक खर्च होगा। सेहत की स्थिति कमजोर रहेगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आर्थिक दिक्कतें दूर होने की संभावना है। परिवार में किसी की तबियत बिगड़ सकती है। उधार की रकम वापस मिल सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। दफ्तर में किसी से अबन हो सकती है। जोखिम न लें। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Himachal : घूसखोरी का मामला विजिलेंस ने 1.13 लाख की रिश्वत लेते तीन को पकड़ा

Spaka NewsMVI के घर पर दबिश, जारी है विजलेंस का एक्शन मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से घूसखोरी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मामला गाड़ियों के लाइसेंस बनाने और पासिंग का है। विजिलेंस टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मंडी जिला पुलिस स्टेट […]

You May Like