हिमाचल : परिवार की चौथी पीढ़ी करेगी देश की सेवा,हमीरपुर का बेटा बना सब-लेफ्टिनेंट…………

Spaka News

हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ लगती बल्ह पंचायत के मोहित वर्मा इंडियन नेवी में कमीशन पास कर सब-लेफ्टिनेंट बन गए हैं। नेवल अकादमी इजिमला, केरल में पासिंग परेड के दौरान मोहित के ता-पिता भी उपस्थित रहे। मोहित ने स्कूली शिक्षा आर्मी स्कूल से व ग्रेजुएशन हैदराबाद से की। मोहित वर्मा के पिता राजेश कुमार वर्मा भी भारतीय सेना में सूबेदार -मेजर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। मोहित वर्मा की माता सीमा वर्मा एक शिक्षित गृहणी हैं।

मोहित वर्मा परिवार की चौथी पीढ़ी से हैं जो कि भारतीय सेना में अधिकारी बन गए हैं। इनके दादा पूर्व सैनिक प्रकाश चंद व दादी विमला देवी ने बताया कि उन्हें इस बात का असीम गर्व है कि उनका बेटा सेना में सूबेदार-मेजर है और पौत्र मोहित वर्मा भी सब -लेफ्टिनेंट बन गया है।

बल्ह पंचायत के प्रधान प्रकाश चंद व उपप्रधान देशराज ने कहा कि मोहित वर्मा का नौसेना में सब-लैफटिनैंट बनना उनके व क्षेत्र  के लिए गौरव की बात है तथा इस समाचार से इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *