हिमाचल में एक और नाबालिग का अपहरण, स्थानीय युवक पर लगाए अगवा करने का आरोप………

Spaka News

हिमाचल के जिला कुल्लू के निरमंड क्षेत्र में एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने एक युवक लड़की को अगवा करने के आरोप लगाए है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निरमंड में पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी बेटी रात को जब अपने कमरे में सोने गई तो उसे एक युवक अगवा कर ले गया है। जिसका पता उस समय लगा जब परिवार के सदस्य सुबह उठे तो बेटी कमरे में मौजूद नहीं थी। उन्होंने हालांकि पहले अपने स्तर पर ही तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।

परिजनों ने एक युवक का नाम पुलिस को दिया है जिस पर उन्हें शक है कि उनकी 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर ले गया है जो 8वीं कक्षा की छात्रा है। ऐसे में उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उक्त युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए और जानकारी है कि उक्त युवक ने पहले भी एक पंजाब से शादी की थी लेकिन अब उनकी बेटी को अगवा कर ले गया है।


Spaka News