आज का राशिफल 3 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 3 October 2022 : नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी के आशीर्वाद से आज मौज में रहेंगे इन 5 राशियों  के लोग, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 4 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज शारदीय नवरात्र का आठवां दिन है। नवरात्रि के आठवें दिन को महाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। आज अष्टमी तिथि में मां दुर्गा की आठवीं शक्ति माता महागौरी की उपासना की जाएगी। इनका रंग पूर्णतः गोरा होने के कारण ही उन्हें महागौरी या श्वेताम्बरधरा भी कहा जाता है। इनके रंग की उपमा शंख, चन्द्र देव और कंद के फूल से की जाती है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। अगर आप कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप घर और बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको उनमें ढिलाई बरतने से बचना होगा। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वे आपके काम में बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। अगर पैसों से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर रही थी तो आज आप किसी दोस्त की मदद से उसका समाधान पा सकते हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कष्टदायी रहने वाला है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है, इस समय का पूरा लाभ उठाएं और अगर आप अपने बिजनेस पार्टनर के साथ कोई रुका हुआ सौदा फाइनल करेंगे तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले तो जरूर जाएं, क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आपका कोई दोस्त या परिचित आज आपके लिए कोई तोहफा लेकर आ सकता है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपकी सेहत कुछ नरम रहने के कारण आपका कोई काम अटक सकता है, जिससे आपका कोई काम करने का मन नहीं करेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज उनका कोई शत्रु किसी अधिकारी के खिलाफ उकसाने की कोशिश करेगा,लेकिन उनको ऐसा करने से बचना होगा। व्यापार करने वाले लोगों की प्रगति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी वे अपने दैनिक खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। अगर आप अपने फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखते हैं तो दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके प्रभाव और ऐश्वर्य में वृद्धि लाएगा। यदि आपकी कुछ रकम डूबी हुई थी,तो आज आपको उसके वापस मिलने की भी पूरी संभावना बनती दिख रही है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। किसी दोस्त की मदद से आपको कोई छोटा सा काम करने का मौका मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कुछ कमजोर विषयों पर मेहनत करने की जरूरत है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ख़र्चों से भरा रहने वाला है। आपके कुछ खर्च फालतू होंगे जिनको करने में आप सोचेंगे नहीं। शेयर बाजार या म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है इसलिए अगर आप खुलकर निवेश करते हैं तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज पिता के किसी शारीरिक कष्ट से आप परेशान रहेंगे, ऐसे में आपको लापरवाह होने से बचना होगा अन्यथा कोई रोग हो सकता है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कानूनी कार्य में आ रही बाधाओं के लिए आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों से बात करनी होगी, तभी आपको उनका समाधान मिल पाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में भी शामिल हो सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा नाम कमा सकेंगे। आपको अपने बच्चों की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर चिंता हो सकती है, जिसके लिए आपको उनके शिक्षकों से बात करनी होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। बिगड़े हुए कामों से आज आपका मन अशांत रहेगा और व्यापार में मनचाहा लाभ न मिलने से आप निराश महसूस करेंगे लेकिन इनसे घबराने की जरूरत नहीं है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी सरकारी योजना में लाभ का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें भी अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन उदास रहेगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके हाथ में लाभ के कई अवसर हो सकते हैं, इसलिए आपको लाभ के अवसरों को भी पहचानना होगा। अगर आज किसी जरूरी काम को लेकर आपको कोई फैसला लेना है तो जल्दबाजी न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। आज आपकी कोई संपत्ति प्राप्त करने की इच्छा पूरी होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। राजनीति में काम करने वाले लोगों को आज कुछ मेहनत करने के बाद भी निराशा हाथ लगेगी और उनका कोई साथी उनके व्यक्तित्व को ठेस पहुंचा सकता है जिससे वे परेशान रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज इधर-उधर लोगों की बातों पर ध्यान देने से अच्छा है कि वह अपने काम पर ध्यान लगाएं। आपके पास अधिक काम होगा और जिसके लिए आपको कम समय मिलेगा, लेकिन फिर भी आप अपनी पूरी मेहनत लगाकर काम को समय पर पूरा कर लेंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी भी काम को करने से नहीं डरेंगे और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल भी मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम आज आपका सिरदर्द बन सकता है, जिसे आपको पूरा करना ही होगा। परिवार के किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने से पहले आपको किसी से अपने मन की बात कहने से बचना होगा

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

प्रॉपर्टी में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनका कोई भी सौदा अच्छा लाभ देगा और उनकी संपत्ति में भी वृद्धि हो सकती है। अगर आपने कोई लापरवाही की है तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आप प्रगति के रास्ते में आ रही बाधाओं से बाहर निकलेंगे और नौकरी में काम कर रहे लोगों को अपने काम के लिए अधिकारियों से प्रशंसा मिलने से पदोन्नति मिल सकती है। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा, उसके बाद ही उन्हें सफलता मिलती नजर आ रही है। आज लंबे समय के बाद किसी मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो आपकी कुछ पुरानी यादों को ताजा कर देगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगा। आज व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे। दोस्तों के साथ पिकनिक और पार्टी पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जाएंगे, जहां आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आज आपको घर और बाहर कोई अच्छी जानकारी सुनने को मिल सकती है। आज आप रचनात्मक कार्यों की ओर भी बढ़ सकते हैं।।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 3 अक्टूबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में एक और नाबालिग का अपहरण, स्थानीय युवक पर लगाए अगवा करने का आरोप.........

Spaka Newsहिमाचल के जिला कुल्लू के निरमंड क्षेत्र में एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने एक युवक लड़की को अगवा करने के आरोप लगाए है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निरमंड में पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी बेटी रात को […]

You May Like