पत्नी ने प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर की आत्महत्या,बच्‍चा न होने के कारण मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप

Spaka News

कांगड़ा : शाहपुर के धनोटू में एक महिला की मौत पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। मौत पै महिला के भाई ने शक जताते हुए उसके पति पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाए है जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक सरला देवी पत्नी जोगिन्द्र सिंह निवासी कुठेड़ धनोटू का शव विति रात घर में ही संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका पाया गया।  मायके पक्ष ने उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया। मृतका के भाई राकेश कुमार पुत्र दासो राम निवासी सिहंवा ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन सरला देवी की शादी 2007 में जोगिंद्र सिंह पुत्र दलीपा राम निवासी कुठेड़ धनोटू के साथ हुई थी। लेकिन शादी के 13-14 वर्ष बीत जाने के बाद उन्हें बच्चा नहीं हुआ, जिस कारण उनके पति उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का आज धर्मशाला में पोस्टमार्टम होगा। पंचनामे के बाद शव को स्वजनों को सौंपा जाएगा उसके बाद अंत्येष्टि होगी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *