हार मिटा नैहरनपुखर से 60 वर्षीय बुजुर्ग किशोरी लाल शर्मा लापता, सूचना मिले तो 98165-47447 पर सूचित करें

Spaka News

किशोरी लाल शर्मा पांच अक्टूबर को सुबह छह बजे से अपने घर से अचानक रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता हैं। किशोरी लाल शर्मा के बेटे सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि बीते कल सुबह छह बजे के करीब हर रोज की तरह उनके पिता दूध लेने घर से थोडी दूर पड़ोसियों के घर गए थे, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नही लौटे है। लापता हुए किशोरी लाल शर्मा थोड़ा मानसिक तौर पर परेशान भी बताए जा रहे है।

सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि वहां दूध लेने के करीब एक घंटे तक पिता घर वापस नहीं लौटे तो उसी वक्त समूचे इलाके भर व रिश्तेदारों के वहां छानबीन की। लेकिन उनका कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। थकहारकर उन्होंने  इस बारे पुलिस थाना देहरा में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस भी लापता किशोरी लाल को तलाशने में मदद कर रही है।

रंग गोरा
हाइट 5: 7इंच
माथे पर तिल है
किसी को कोई भी जानकारी मिले तो संपर्क करे हमारा पुलिस दल भी हमारी मदद कर रहे है सभी भाई बंधु सभी ढूंढ रहे है आपकी बहुत बहुत धन्यवाद

सुशील कुमार ने तमाम लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को भी इनकी सूचना मिले तो 98165 47447 या पुलिस थाना देहरा मे 01970 233110 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस थाने से व अन्य लोगों से आग्रह किया है कि जैसे ही कोई सुराग लगे या जानकारी हो तो उन्हें जरूर सूचित करें। अपने स्तर पर नाते रिश्तेदारों व अन्य जगहों पर वह खुद भी उन्हें तलाश रहे हैं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *