टिकट कटने पर चेतन बरागटा का दर्द छलका, जनता के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हूं

Spaka News

हिमाचल में उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट न मिलने के बाद चेतन बरागटा मंच पर फूट-फूट कर रोए। चेतन बरागटा ने कहा कि मैंने नहीं बोला था कि मुझे चुनाव लड़ना है। इस लिस्ट में भाजपा ने जुब्बल कोटखाई से महिला नेत्री नीलम सरकैक को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है और उनके बेटे चेतन बरागटा यहाँ से टिकट के प्रबल दावेदार थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई कैबिनेट मंत्री चेतन बरागटा के पक्ष में चुनाव प्रचार में भी उतर चुके थे। अब उन्हें टिकट न मिलने पर भाजपा नेता व कार्यकर्ता दंग रह गए हैं।

भाजपा संगठन ने मुझे परिवारवाद की उपज कहकर बाहर का रास्ता दिखाया है। जुब्बल कोटखाई में वीरवार को समर्थकों को सम्बोधित करते हुए चेतन बरागटा ने प्रदेश नेतृत्व को निशाने पर लिया। भाजपा नेतृत्व से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘कोई मेरा दोष तो बता देते? मेरी गलती क्या है? बरागटा ने कहा कि  मैंने 15 वर्ष संगठन के लिए राष्ट्रीय स्तर से प्रदेश स्तर तक कार्य किया। जब पिता नरेंद्र बरागटा पीजीआई में अंतिम सांसें गिन रहे थे। मैं उस समय उनके साथ रहकर भी संगठन का कार्य कर रहा था ।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनका सियासी कैरियर खत्म करने की साजिश रची गई है। उन्होंने संगठन में लम्बे समय तक काम किया है और उन्होंने जुब्बल कोटखाई से चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जताई थी। पिता के निधन के बाद पार्टी ने ही उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहा था।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *