Internatinal Yoga Day 2022:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रिज पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित लाखों स्कूली बच्चों ने किया योग…..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

शिमला: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देवभूमि के लाखाें लोगें ने एक साथ सार्वजनिक स्थलों से लेकर अपने घरों में योग किया। रिज मैदान पर आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित स्कूली बच्चे और शहर के लोग शामिल हुए। इसके अलावा चार केंद्रीय मंत्रियों में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर हमीरपुर जिला के सुजानपुर स्थित कटोच पैलेस में, केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कांगडा जिला के कांगड़ा किला में, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मंडी जिला के तहत पराशर झील पर और केंद्रीय खेल एवं गृह मामले मंत्री नितिश प्रमाणिक कुल्लू जिला की अटल रोहतांग सुरंग पर आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज मनाया जा रहा है। हर साल योग दिवस को मनाने के लिए एक थीम रखी जाती है। साल 2022 में मनाए जाने वाले योग दिवस यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 8वें संस्करण की थीम “योग फॉर ह्यूमैनिटी” है। मानवता के लिए योग इस थीम पर ही दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो इस बार चार केंद्रीय मंत्री हिमाचल के लोगों को योग करवाने के लिए पहुंचे हैं। ये चार मंत्री है केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ,केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ,केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डा. भागवत कृष्ण राव कराड़ व युवा मामलें एवं खेल मंत्री नितिश प्रमाणिक। इन में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नालागढ़ किला , केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कांगड़ा किला में लोगों को योग करवाएंगे। इसके अलावा पराशर झील में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डा. भागवत कृष्ण राव कराड़ मौजूद रहेंगे और अटल टनल रोहतांग में केंद्रीय गृह एवं युवा मामलें एवं खेल मंत्री नितिश प्रमाणिक मौजूद रहेंगे।


Spaka News
Next Post

हिमाचल पुलिस ने दिल्ली से चिट्टा तस्कर नाइजेरियन को किया गिरफ्तार

Spaka News बिलासपुर में बिक रहे चिट्टे की तस्करी के तार विदेशी तस्कर से भी जुड़े हुए हैं। यह विदेशी तस्कर भारत में रहकर नशे की तस्करी कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में कोट कहलूर पुलिस ने नई दिल्ली से एक नाइजीरियन को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया […]

You May Like