परवाणु में पति पर पत्नी का गला घोंट हत्या करने का आरोप, बंद कमरे से बरामद हुआ शव

Spaka News

सोलन जिला के पुलिस थाना परवाणू के अंतर्गत परवाणू के टकसाल गांव में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार, संदीप निवासी डाकघर दुर्जनपुर, तहसील, सुलेमानपुर, जिला बेलिया, उत्तर प्रदेश पर 22 वर्षीय पत्नी काजल की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद से वह फरार है।

पुलिस ने बताया कि काजल के माता-पिता ने शनिवार शाम को फोन किया लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। उसके बाद सुबह उसके कमरे पर जाकर देखा तो वहां ताला लगा पाया। इस पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ताला तोड़ा जहां काजल को मृत पाया। पुलिस ने संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश जारी कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी पिछले 3 महीने से रोशन लाल ठाकुर, लोअर टकसाल के पास किराए पर रहते थे व इससे पहले वे बद्दी में रहते थे। डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है व पुलिस संदीप की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *