आज का राशिफल 6 दिसंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 6 December 2021:बेवजह खर्चों से बचें ये जातक ,इस राशि के लोग रहें थोड़ा संभलकर, जानें कैसा रहेगा दिन………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान महादेव की कृपा किन पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। सोमवार 6 दिसंबर 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

धर्म-कर्म में आप काफी रुचि लेंगे। आपका स्वभाव लोगों के लिये प्रेरणा बनेगा। कारोबार में बड़ा रिस्क लेने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरी में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते कमजोर हो सकते हैं। किसी पर अधिक विश्वास न करें। किसी रुके हुए मामले के दोबारा शुरू हो सकते हैं। दफ्तर आपको सहकर्मियों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। तनाव लेने के कारण सेहत बिगड़ सकती है। शुगर के रोगियों को सावधान रहना होगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक समय का आनन्द उठायेंगे। कारोबार में आप बड़ी उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मनमुटाव दूर होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

किसी बड़े काम में आप सहभागिता बढ़ायेंगे। घर की सजावट को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी।  जटिल समस्याओं का व्यवहारिक समाधान ढूंढ लेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कुछ लोग ईर्ष्यावश आपकी आलोचना करेंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

खरीददारी सम्बन्धी कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। सुख सम्पत्ति की प्राप्ति होगी। पढ़ाई में आपका मन लगेगा। मित्रों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। संतान के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। दफ्तर में सभी काम बिना किसी रुकावट के पूर्ण होंगे। जोखिम न लें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

 

कर्ज की रकम वापस मिलने में आपको परेशानी होगी। बिजनेस में बड़ा फेरबदल करना पड़ेगा। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। घर में कुछ कार्यक्रम हो सकते हैं। मन मेंअस्थिरता का भाव रहेगा। मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर थोड़े सावधान रहें। आय के साधन मिलेंगे। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। निर्माण सम्बन्धी कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी। आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। एकाग्रचित्त होकर काम करने से सफलता मिलेगी। अनजान लोगों से सावधान रहेंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। छात्रों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। परिवार में बेवजह कलह होने से मन अशान्त हो सकता है। सहकर्मियों के व्यवहार से दुखी रहेंगे। दांतों के रोग से दिक्कत में रहेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आपके स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। पैतृक व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। नौकरी में  ट्रांसफर हो सकता है। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए साधन मिलेंगे। प्रेम संबंध विकसित होंगे। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। रुकी हुई रकम वापस मिलेगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

काम को पूरा करने में काफी व्यस्त रहेंगे। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में आपको फोकस ज्यादा करने के बाद भी परिणाम मिलेंगे। लाइफ पार्टनर के बीच मधुरता रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिये। बजट का ध्यान रखते हुए ही काम करें। शारीरिक दर्द की शिकायत होगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पुरानी यादों में खोये रहेंगे। लाइफ पार्टनर से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। आप काफी खुश रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। युवाओं को जॉब मिल सकती है। लेखन कार्य से जुड़े लोगों की रचनात्मकता में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। बड़ा कार्य करने से पहले बुजुर्ग लोगों की राय जरूर लें। रुके हुए कार्य में गतिआएगी। अपने कार्य पर ध्यान केन्द्रित रखें। मित्रों की सहायता कर सकते हैं।नए अनुबंध होंगे। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जंगल में पेड़ से लटका मिला मिस्त्री का शव, अग्निशमन विभाग कर्मचारियों की सहायता नीचे उतारा

Spaka Newsशिमला : कोटखाई के गजटा जंगल के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस ने इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी है। व्यक्ति बिहार का रहने वाला था और मिस्त्री […]

You May Like