हिमाचल : मेडिकल कॉलेजों में एक सप्ताह तक सामान्य ऑपरेशनों पर लगाई रोक, पढ़े पूरी खबर ………………………………..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में रुटीन आपरेशन पर रोक लगा दी है। कोरोना के चलते फिलहाल एक सप्ताह तक यह व्यवस्था की गई है। मामले घटने के बाद ही सर्जरी, पथरी, आर्थोपेडिक्स, आंखों के ऑपरेशन हो सकेंगे। हादसों में घायल व गंभीर रोगियों के ऑपरेशन चलते रहेंगे।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि एक्टिव मामलों में कमी आई है, लेकिन अभी भी प्रतिदिन कोरोना के मामले दो हजार तक आ रहे हैं। अस्पतालों में भीड़ होने पर ही लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में सरकार ने अस्पताल परिसरों और ओपीडी में भीड़ न एकत्र करने और वार्डों में भी मरीजों के पास एक से ज्यादा तीमारदार न होने के निर्देश दिए है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में आईजीएमसी शिमला, कांगड़ा के टांडा, हमीरपुर, चंबा, नाहन और मंडी नेरचौक में मेडिकल कॉलेज हैं। डॉक्टरों को भी रुटीन के ऑपरेशनों की तिथियां फिलहाल नहीं देने के लिए कहा गया है।
हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना के 787 नये मामले सामने आए है। जबकि राज्य में अब तक कुल 2,70,078 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। वहीं, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से शिमला में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि कांगड़ा में दो और चम्बा, सोलन तथा कुल्लू में एक-एक मरीज की मौत हुई है.


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *