हिमाचल: माता के दर्शन कर लौट रहे नवदंपति की खाई में लुढ़क कर नीचे पहुंची कार ………………

Spaka News

एक सड़क हादसे में नवदंपति दुर्घटना का शिकार हो गया। मामले दोनों का उपचार सिविल अस्पताल रिवालसर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को बिलासपुर के गांव मोरसिंगी की रहने वाला एक नवदंपति माता नैणा देवी रिवालसर के दर माथा टेकने गए हुए थे। इसी दौरान मंदिर से वापस लौटते समय रिवालसर से नैणादेवी सड़क (Road) मार्ग पर डोह गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।

दुर्घटना के कारण कार में सवार दंपति को चोटें आने पर स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय रिवालसर पहुंचाया गया। घायलों की शिनाख्त साहिल कुमार (24) और उसकी पत्नी बबली देवी (19) गांव मोरसिंगी जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है। मामले में दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बल्ह के तहत पुलिस चौकी रिवालसर टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spaka News