आज का राशिफल 15 जुलाई 2022 Aaj Ka Rashifal 15 July 2022: सावन के पहले शुक्रवार पर कैसा है सितारों का हाल, किसे मिलेगी गुड न्यूज

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 आज श्रवण नक्षत्र है। चन्द्रमा मकर राशि में है। शनि आज मकर राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य बुध प्रधान मिथुन में गोचर कर रहे हैं। आज कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशी का रहेगा। आज आप रिश्तों में अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय रहने से आपको दूसरों की मदद करने में खुशी मिलेगी, लेकिन समय न देने पर आप अपने जीवनसाथी से नाराज हो सकते हैं। अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाकर आप कुछ महत्वपूर्ण संबंध भी स्थापित कर पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके विचारों से प्रसन्न रहेंगे लेकिन कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ भी आप पर बढ़ सकता है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन रहेगा। कोर्ट केस में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कुछ लोगों को अपनी दरियादिली दिखाने का मौका मिलेगा। लाभ की तलाश में आपको अधिक धन निवेश करने से बचना होगा, लेकिन आपका कोई काम अचानक आपके सिर पर आ सकता है, जिसे आपको पूरा करना ही होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपकी पुरानी योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। संतान के विवाह में आ रही दिक्कतों को लेकर आप अपने परिवार के किसी सदस्य से सुलह करा सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपना मनपसंद काम करने को मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कार्यों के लिए जाने जाएंगे, उन्हें किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में काफी रुचि रहेगी। परिवार में आपको किसी लड़ाई में शामिल होना पड़ सकता है, जिसमें आपके लिए बेहतर होगा कि आप दोनों पक्षों की बात सुनकर ही कोई फैसला लें। आपकी कुछ कमियां लोगों के सामने आ सकती हैं, जो इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए विशेष लाभ का दिन रहेगा। आपके लिए बेहतर होगा कि पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। भाई-बहनों के साथ यदि कोई तनाव चल रहा था तो वह भी समाप्त हो जाएगा। धन कमाने के चक्कर में परिवार के सदस्यों की आवश्यकता का भी आपको ध्यान रखना होगा, जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें कुछ समय और इंतजार करना होगा। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आप दिन का कुछ समय पूजा आदि में भी व्यतीत करेंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दूसरों के काम से ध्यान हटाकर आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा तभी आपका काम पूरा होगा। जो लोग अपने घर में निर्माण कार्य करवाना चाहते हैं उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको अच्छी प्रगति होती दिख रही है, लेकिन कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे, जो आपस में लड़कर नष्ट हों जायेंगे। आप अचानक पैसा भी कमा सकते हैं। संतान द्वारा कोई कार्य किया जाएगा, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

इस दिन आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण आप कोई जमीन, वाहन, घर आदि खरीदने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर्स का साथ मिलने से आप किसी भी कार्य को समय से पहले कर देंगे। आप अपने काम और व्यापार में तरक्की करेंगे। आप लोगों की मदद करके अपनी प्रसिद्धि में वृद्धि करेंगे, जो लोग मार्केटिंग का व्यवसाय करते हैं। उन्हें कंपनी की नीतियों को अच्छी तरह से समझना होगा, अन्यथा उनसे गलती हो सकती है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए बहुत फलदायी रहेगा। लव लाइफ जी रहे लोग आज पार्टनर के साथ सैर पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कई विकल्प होंगे, जिनमें आपको सही का चुनाव करना होगा। लोगों के निजी मामलों में आपको ज्यादा उलझने से बचना होगा, नहीं तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे और उन्हें पूरा कर पाएंगे। गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग अपने पार्टनर के साथ कुछ समय अकेले बिताएंगे। बच्चों को करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज के दिन व्यापार में पैसों के लेन-देन से जुड़े किसी काम का फैसला आप अपने पिता और भाई की सलाह से ही लें तो बेहतर होगा। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में अधिक रहेगा, जिसे देखकर आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। अगर आप कोई नया काम करने के लिए बाहर जाते हैं तो उसमें मिठाई खाकर जाएं तो यह आपके लिए सफल होगा। आपको अपने काम के बीच परिवार वालों के लिए भी समय निकालना होगा, नहीं तो वे आपसे नाराज हो सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके काम को आज एक नई पहचान मिलेगी। जिसके बाद ही आपको लाभ मिल पाएगा। अगर आपसे कोई गलती हुई है तो आपको अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी, नहीं तो आपको दोषी माना जा सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में काफी रुचि लेंगे लेकिन आज आपका कोई पुराना निवेश आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आप धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, जिससे आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

 आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन होगा। व्यापार करने वाले लोग मार्केटिंग से जुड़े कार्यों को अधिक महत्व देंगे। परिवार के सदस्यों की मदद से आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं लेकिन अगर आपकी मां आपसे नाराज हैं तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आपको किसी को पैसे उधार देने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके साथ आपके संबंधों में दरार पैदा कर सकता है। भौतिक संसाधनों को व्यवस्थित करने में आप कुछ पैसा खर्च कर सकते हैं।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन निश्चित रूप से आपके लिए फलदायी रहने वाला है। व्यवसाय में लाभ कमाने के लिए आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा, लेकिन छात्रों की रुचि किसी कलात्मक कार्य में भी रहेगी। परिवार में चल रही कलह बड़ा रूप ले सकती है। जिससे आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने विचारों से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे, लंबे समय बाद किसी मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

 आज का दिन आपको अचानक लाभ देने वाला रहेगा। ऑफिस में आपके अधिकारी और सहकर्मी आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। जिससे आपको खुशी मिलेगी। जो युवा नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें बेहतर अवसर मिल सकता है, लेकिन यदि आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखेंगे तो आप लोगों से अपना काम करवा पाएंगे। संतान के द्वारा कोई काम किया जाएगा, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा, लेकिन परिवार के सदस्यों के कारण आपको कुछ नुकसान हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 15जुलाई 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल: शौचालय गया कैदी दीवार फांदकर भाग निकला, खोज रही पुलिस

Spaka Newsसोलन:पुलिस थाना अर्की से वीरवार को एक कैदी के फरार होने की सुचना मिली है। जानकारी के अनुसार तार चोरी मामले में पकड़ा गया यह कैदी (सत्य प्रकाश) पुलिस को चकमा देकर भाग गया। कैदी ने शौच जाने का बहाना बनाया और शौचालय के साथ लगी दीवार से छलांग […]

You May Like