हिमाचल: शौचालय गया कैदी दीवार फांदकर भाग निकला, खोज रही पुलिस

Spaka News

सोलन:पुलिस थाना अर्की से वीरवार को एक कैदी के फरार होने की सुचना मिली है। जानकारी के अनुसार तार चोरी मामले में पकड़ा गया यह कैदी (सत्य प्रकाश) पुलिस को चकमा देकर भाग गया। कैदी ने शौच जाने का बहाना बनाया और शौचालय के साथ लगी दीवार से छलांग मारकर रफूचक्कर हो गया। कुछ देर तक पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी।

काफी देर तक कैदी के शौचालय से नहीं लौटा तो पुलिसकर्मियों ने कैदी को इधर-उधर ढूंढा, लेकिन वह कहीं भी नहीं मिला। पुलिस द्वारा कैदी को ढूंढने के लिए अर्की शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर रखी है। 

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि कैदी की तलाशी के के लिए पुलिस द्वारा कई टीमें बनाई गई है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। 


Spaka News