हिमाचल : चलती बस का दरवाजा खुलने से नीचे गिरा ड्राईवर, सवारियों को आई चोटें, जाने पूरी खबर

Spaka News

शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 पर जाबली में एक बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया, जब हरियाणा रोडवेज की चलती बस का दरवाजा खुलने से चालक बस से नीचे गिर गया और बस पहाड़ी से जा टकराई। घटना एचपीएल फैक्टरी के साथ तीखे मोड़ पर हुई। बस (HR39D-0765) हिसार से शिमला की तरफ जा रही थी।

हादसे में चालक  को काफी चोटें आई हैं। साथ ही सवारियां भी चोटिल हुई हैं। बस में 30  से 35 सवारिया बैठी हुई थी। बस चालक कपिल देव को इलाज हेतू ईएसआई अस्पताल परवाणु ले जाया गया है।

गनीमत यह रही की बस परवाणु की तरफ नहीं जा रही थी यदि ऐसा होता तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी और किसी की जान भी जा सकती थी। चलती बस में इस तरह दरवाजा खुलना अपने आप में कई प्रश्न खड़े करता है। वही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। 


Spaka News