हिमाचल : तालाब से एक के बाद एक मिल रही लाशें, जनता में दहशत ,जाने पूरी खबर ……………………

Spaka News

मंडी जिले स्थित सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय में लाशें मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच आज शुक्रवार शाम एक और डेड बॉडी बीएसएल जलाशय से बरामद हुई है। शव मिलने का पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक़ बीबीएमबी के बीएसएल जलाशय में शुक्रवार शाम कुछ लोगों ने एक शव को तैरते हुए देखा। इसके बाद इन लोगों ने तुरंत ही पुलिस थाना सुंदरनगर को इस बात की सूचना दी। अब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया है। 

तौर रिपोर्ट्स, अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले में जांच कर रही है।


Spaka News