हिमाचल : जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला, दो पक्षों में हुई मारपीट

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल के मंडी जिला में जमीनी विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला (Attack) कर दिया। ग्रामीणों के हमले से पुलिस कर्मचारी घायल भी हुए हैं। मामला मंडी (Mandi) जिला के जोगेंद्रनगर उपमंडल के नेरी के चिमंणु गांव से सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने जमीनी विवाद निपटाने के लिए पहुंचे पुलिस थाना जोगेंद्रनगर की टीम पर जमकर पत्थर बरसाये, जिसमें एक पुलिस अधिकारी को गंभीर चोट पहुंची हैं। दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

जानकारी के अनुसार उपमंडल के नेरी के चिमंणु गांव में जमीनी विवाद को काबू करने के लिए पुलिस थाना जोगेंद्रनगर की सभी चौकियों का पुलिस बल घटना सथल पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। भूमि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद क्‍यों हुआए यह जांच का विषय है। खैर पुलिस के बड़े अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। डीएसपी (DSP) लोकेंद्र नेगी ने बताया दो भाइयों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस यहां कोर्ट (Court) के आदेश की अनुपालना करवाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया व उन्‍होंने पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव के दौरान ही एक पुलिस अधिकारी को सिर में चोट लग गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : दामाद बना हैवान, ससुर को ढांग से नीचे गिराकर उत्तारा मौत के घाट ............................

Spaka Newsचम्बा जिले के सलूणी उपमंडल की भांदल पंचायत में जम्मू के एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। व्यक्ति को उसके दामाद ने ढांक से धक्का देकर सियूल नदी में गिरा दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर […]

You May Like