हिमाचल: बाजार से सब्जी लाने गए युवक का बांस पर फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी……

Spaka News

लंज पुलिस चौकी के अंतर्गत फेरा गांव में एक प्रवासी युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नजरूल (25) पुत्र मतिया निवासी जिला दिनादपुर पश्चिमी बंगाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पिछले 2 महीनों से फेरा पैट्रोल पंप के पास एक किराए की दुकान में 9 प्रवासी इकट्ठे रहते थे। युवक के साथ रहने वाले प्रवासियों ने पुलिस को बताया कि वह गत शाम को बाजार से सब्जी लाने गया था लेकिन रात को वापस नहीं लौटा। उसे रात को ढूंढने की भी काफी कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मिला। वीरवार सुबह पता चला कि उसका शव बांस पर फंदे से लटका हुआ पाया गया। वहीं लंज पुलिस चौकी प्रभारी हाकम सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जो लोग मृतक के साथ रहते थे उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस मुस्तैदी से मामले की छानबीन कर रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *