हिमाचल : पुलिस ने होटल में की छापेमारी, 8.33 ग्राम चिट्टा व 52400 रुपए की नकदी बरामद…..

Spaka News

शिमला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार की गई इस कार्यवाही के तहत पुलिस ने जब निजी होटल में दबिश दी तो दो युवकों से 8.33 ग्राम चिट्टा व 52400 रुपए की नकदी बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों पीयूष हिसार हरियाणा व सोनू कुमार हिसार हरियाणा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें मौके से हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस की एसआईयू टीम कुफरी व ढली क्षेत्र में गश्त पर थी।
इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि बाहरी राज्यों के दो युवक एक निजी होटल में ठहरे हुए हैं तथा उनके पास चिट्टा है। लिहाजा, सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल में दबिश दी तो नकदी और नशे की खेप बरामद हुई।
डीएसपी हैडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि होटल के एक कमरे में ठहरे युवकों से चिट्टा और नकदी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है तथा मामले की आगामी छानबीन की जा रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *