हिमाचल: “कहां जा रही हो” पूछने पर बहू ने अपनी ही सास पर कर दिया जानलेवा हमला,जाने पूरी खबर

Spaka News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित अंब उपमंडल के गांव मंजार में एक बहू ने अपनी सास पर कैंची से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अब यह मामला पुलिस के पास भी पहुंच गया है। 

पीड़ित सास द्वारा पुलिस थाने में इस बात को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। संतोष कुमारी पत्नी स्व। देवराज शर्मा गांव मंजार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बीते कल जब उनकी बहू घर से बाहर जाने लगी, तो उन्होंने बहू से पूछ लिया कि कहां जा रही हो।  

इतने में बहू को टोके जाने पर गुस्सा आ गया और उसने सास पर ऊपर कैंची से हमला किया, जिस कारण उसे चोट आई है। वहीं, पीड़ित सास की शिकायत पर पुलिस ने इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। 

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि करते हुए बताया गया कि पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


Spaka News