किचन के वेंटिलेटर पर बेडशीट का फंदा बनाकर निजी कम्पनी के मैनेजर ने की आत्महत्या

Spaka News

 कुमारसेन थाना अंतर्गत बीथल इलाके में एक निजी कम्पनी के सिविल मैनेजर ने बेड शीट का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई है और वह उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का मूल निवासी था। दिसम्बर 2020 से वह बीथल में एक कंपनी में कार्यरत था। 

पुलिस के अनुसार आत्महत्या की घटना सोमवार को बीथल में कंपनी के रिहायशी आवास में हुई।उक्त व्यक्ति ने कंपनी द्वारा मिले आवास में किचन के वेंटिलेटर पर बेडशीट का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। कंपनी के आवास में तैनात कुक ने शव को फंदे में लटका देख उच्च अधिकारियों को सूचित किया और फिर पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मौत को गले लगाने वाला व्यक्ति शादीशुदा था और उसका किसी के साथ सम्पति विवाद चल रहा था। इस वजह से वह मानसिक परेशान था। जांच अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया गया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *