ब्रेकिंग न्यूज़ : हिमाचल में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की घोषणा, जानिए किस दिन होंगे चुनाव

Spaka News

हिमाचल के उपचुनावों 30 अक्टूबर को होने हैं।

हिमाचल के उपचुनावों का परिणाम 02 नवम्बर को घोषित किया जाएगा।

शिमला। हिमाचल में तीन विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की घोषणा हो गई हैं। ये उपचुनाव 30 अक्टूबर को होने निश्चित हुए हैं। उपचुनावों की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कर दी हैम इसी के साथ देश भर के राज्यों में तीस सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

मंडी संसदीय क्षेत्र सहित फतेहपुर, अर्की व जुब्‍बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने सभी जगह उपचुनाव करवाए जाने की घोषणा कर दी है। मंडी संसदीय सीट सहित तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए आठ अक्टूबर तक नामांकन होगा व 30 को मतदान होगा।  भाजपा सांसद रामस्‍वरूप शर्मा के निधन के बाद मंडी में उपचुनाव होना है। वहीं, फतेहपुर में कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन, अर्की विधानसभा क्षेत्र में वीरभद्र सिंह के निधन व जुब्‍बल कोटखाई में नरेंद्र बरागटा का निधन होने के कारण उपचुनाव हो रहा है।

एकाएक हुई इस चुनावी घोषणा से हिमाचल में दो प्रमुख राजनीति दल भाजपा व कांग्रेस के साथ अन्य राजनीतिक दलों में भी चुनावी हलचल तेज हो गयी है।


Spaka News