हमीरपुर बस स्टैंड में कॉलेज छात्राओं की मारपीट, लोहे के कड़े से किया वार , जाने पूरी खबर …….

Spaka News

बस स्टैंड हमीरपुर में शुक्रवार को स्थानीय कॉलेज के छात्रों में मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट की इस घटना में एक छात्र चोट लगने के बाद खून से लथपथ हो गया।

बताया जा रहा है कि हाथ में पहने हुए लोहे के कड़े से इस लड़के के सिर पर वार किया गया जिससे उसे गंभीर चोट आई है और वह खून से लथपथ हो गया।मारपीट की घटना के बाद बस स्टैंड के गेट के बाहर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। यहां पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान और पुलिस जवान ने मामले में हस्तक्षेप किया। घटना के बाद मारपीट में शामिल सभी युवकों को सदर थाना हमीरपुर में ले जाया गया है।

पीटे गए युवक के साथी का कहना है कि उसके दोस्त को कुछ लड़कों ने आवाज लगाई। जब वह पीछे मुड़कर गया तो लड़कों ने उस पर लोहे के कड़े से हमला कर दिया। लड़के का कहना है कि जो कॉलेज छात्र उसके दोस्त के साथ मारपीट कर रहे थे उन्होंने शराब पी हुई थी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *