शनिवार 19 फरवरी का दिन सिंह, वृश्चिक, कुंंभ राशियों के लिए खास रहने वाला है। इन राशियों के जातकों की मन की मुरादें पूरी होंगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आज कुछ राशियों के लोग यात्रा पर जा सकते हैं। मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। जानें कैसा रहेगा आज का राशिफल….
यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार
एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है।
मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन आप मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। अपनी कार्य पद्धति में परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे।भाई बंधुओं से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। बड़ी जिम्मेदारी पूरी होने से आप अच्छा महसूस करेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अफसर से मुलाकात होगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।
वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
कारोबारियों के लिए आज खास रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। बेवजह मजाक करने की आदत पर काबू रखें। किसी कार्य व जिम्मेदारी को न टालें। परिवार के लोगों से नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आज आप नया सीखेंगे। जीवनसाथी से प्यार रहेगा।
मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगा। आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। अपनी निजी बातों को हर किसी के सामने प्रकट न करें। लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। खर्च करने में सावधानी रखें। परिवार में सुख बनी रहेगी। नौकरी मिल सकती है। बेकार के कार्यों में खुद को न उलझाएं।
कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों का आनन्द लेंगे। नौकरी में आपके अधिकार बढ़ेंगे। संपत्ति खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। अफसर आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपका दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापार में नए सौदे होने की सम्भावना है। वैवाहिक सम्बन्धों में खर्चों के कारण कहासुनी सकती है। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे आपको कटु वचन सुनना पड़े। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। मजाक का कोई गलत अर्थ निकाल सकता है।
कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
कोई जरूरी काम आज रुक सकता है। बाहर जाने के दौरान सावधानी रखें। कुसंगति के कारण आर्थिक नुकसान होगा।शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। रूढ़िवादिता को त्यागें। आधुनिकता के साथ संस्कार को बनाए रखें।दिखावा करने से हानि होगी।
तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आपकी बातों का लोग बुरा मान सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी समस्या होगी। अपने मित्रों पर अविश्वास न करें। आज आपको थकान महसूस होगी। इसीलिये आराम पर्याप्त मात्रा में करें। नींद पूरी न लेने के कारण अपच की समस्या हो सकती है। मन की बातें दूसरों से शेयर न करें।
वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
कारोबार में अच्छा खासा धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों से पूछकर काम करना आपके लिए शुभ साबित होगा। आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। अनजान लोगों से सतर्क रहना होगा। रिलेशनशिप में प्रगाढ़ता आयेगी। आमदनी के नये स्रोत निर्मित होंगे। आपके वरिष्ठ सहयोगियों की मदद मिलेगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आप अपने ज्यादातर काम निर्धारित वक्त पर पूरा कर लेंगे। आपकी जान पहचान नए लोगों से होगी।कारोबार में आपको लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। सोने-चांदी का कारोबा करने वालों को धन लाभ होगा।कीमती सामानों की सुरक्षा करें। आग, चोरी से भय है।
मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है
आप शासकीय कार्यों में फंस सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिलेगी या खुद का व्यवसाय शुरु कर सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलने के साथ ही दफ्तर के कार्य पूरे कर पाएंगे।छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी परेशानी होगी। अफसरों के साथ तनाव दूर होगा।
कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पैतृक मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। आज का दिन अच्छा बीतेगा। अपने विचारों को दूसरों को मानने के लिए दबाव न डालें। आपकी पूछ परख बढ़ेगी।। अपने लक्ष्य से दूर हो सकते हैं। बेकार के कार्यों में खुद को न उलझाएं, दफ्तर की समस्या दूर होगी।
मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
मित्रों के साथ ही पारिवारिक सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। आपके खर्च में वृद्धि होगी। किसी मांगलिक में शामिल हो सकते हैं। घूमने की योजना बनायेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता के साथ सहयोग बढ़ेगा।