Himachal :दोस्त की शादी में हुई कहासुनी, बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा युवक को मौत के घाट

Spaka News

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में दोस्त की शादी में शामिल होने गए तीन युवकों की कुछ स्थानीय लोगों के साथ बहसबाजी हो गई। यह बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि लोगों ने मिलकर तीनों की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दिनेश, सुनील और राकेश अपने दोस्त की शादी में शामिल होने त्रयाम्बलु गांव गए हुए थे। यहां पर उनकी कुछ स्थानीय लोगों के साथ कहासुनी हो गई। 

शादी में आई गाड़ियों को रोककर उनकी चैकिंग करने लगे। जैसे ही इन तीन युवकों की गाड़ी वहां पहुंची तो इन्होंने तीनों को गाड़ी से निकालकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि डंडे के प्रहार से सुनील और राकेश वहीं पर बेहोश गए। इसके बाद उन्हें पिछले कल होश आया तो फिर सारे घटनाक्रम की जानकारी दी।

मामला शांत किया गया , पर स्थानीय लोगों ने बदला लेने के लिए सड़क पर नाकाबंदी कर दी। शादी में आई गाड़ियों को रोककर उनकी चैकिंग करने लगे। जैसे ही इन तीन युवकों की गाड़ी वहां पहुंची तो इन्होंने तीनों को गाड़ी से निकालकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि डंडे के प्रहार से सुनील और राकेश वहीं पर बेहोश गए। इसके बाद उन्हें पिछले कल होश आया तो फिर सारे घटनाक्रम की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि डंडे के प्रहार से सुनील और राकेश वहीं पर बेहोश गए। इसके बाद उन्हें पिछले कल होश आया तो फिर सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। उपरांत इसके परिजन पुलिस थाने में गए और मामला दर्ज करवाकर दिनेश की तलाश शुरू की। बीती रात को दिनेश का शव घटनास्थल से काफी दूर खड्ड में पत्थरों के बीच से बरामद हुआ। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है। बता दें कि जिस युवक को मौत के घाट उतारा गया है उसकी डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई थी और 2 महीने की छोटी बेटी भी है। 27 वर्षी दिनेश शिमला में आउटसोर्स पर नौकरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *