हिमाचलः सड़क पर पलट गई ऑल्टो कार , दो गंभीर घायल………

Spaka News

 जिला किन्नौर के भावानगर स्थित राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर एक आल्टो कार एचपी 26 ए 3371 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार में सवार दो व्यक्तियों को गम्भीर चोटें आई है दोनों व्यक्तियों को नजदीकी चिकित्सालय भावानगर में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है। भावानगर थाना के एएसआई प्रकाशचन्द ने बताया कि ऑल्टो कार में वाहन चालक व एक अन्य व्यक्ति सवार थे। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर जाकर दोनों घायल व्यक्तियों को वाहन से सुरक्षित निकालकर नजदीकी चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों को चोटें आई है और इस दुर्घटना की पुलिस छानबीन कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी सड़क से हटाया जा रहा है और वाहन सम्बंधित दस्तावेजों को भी पुलिस जांच कर रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *