शर्मसार करने वाला मामला:बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर बुजुर्ग पिता की पिटाई की……….

Spaka News

बिलासपुरः थाना सदर के तहत आने वाले नौणी गांव में एक बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर न केवल अपने बुजुर्ग पिता की पिटाई की, बल्कि उसे कमरे में भी बंद कर दिया। बुजुर्ग द्वारा इस बारे में अपनी बेटी को फोन पर सूचित किए जाने के बाद बेटी द्वारा इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को कमरे से बाहर निकाला तथा एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस को दिए गए लिखित बयान में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने कहा कि उसके दो बेटियां व दो बेटे हैं तथा सभी शादी-शुदा हैं। बुजुर्ग के मुताबिक वह अपनी बड़ी बेटी से मिलने के लिए उसके ससुराल कुल्लू गया था तथा गत 14 नवंबर को वापस अपने घर पहुंचा। बुजुर्ग के मुताबिक रविवार रात को करीब साढ़े 11 बजे बेटा अपने दो-तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे आंगन में लाया तथा किसी पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसकी दोनों टांगों के निचले हिस्से में चोटें लगीं।
बुजुर्ग के मुताबिक उसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया। बुजुर्ग ने अपने बेटे व उसके अन्य साथियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *