आज का राशिफल 5 जुलाई 2021, Aaj Ka Rashifal 5 July 2021: इन पर लग सकता है आरोप, इन्हें मिलेगी कामयाबी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान शिवजी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। सोमवार 5 जुलाई 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार?

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है।

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन ठीक रहेगा। किसी काम को लेकर धैर्य बनाए रखे, पूरा होने में समय लग सकता है।आपकी समझदारी और प्रयास आपको कामयाबी ज़रूर दिलाएंगे। व्यवसाय में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। नई खुशखबरी आपके प्रसन्न रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बिता सकतेहैं। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। युवाओं को नई जानकारी मिलेगी। कैरियर से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज के दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी किसी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आज आपको ऋण से मुक्ति मिलेगी। किसी काम को लेकर काफी दिनों से हो रही परेशानी दूर होगी। परिवारिक कार्यक्रम के दौरान के किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की संभावना है। बेहतर होगा कि तनाव न लें। धन लाभ होने की संभावना है। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा।  होगा। बुजुर्गों को सेहत को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। शुभ सूचना मिलेगी। पुरानी समस्या का समाधान होगा। पैतृक मामलों में तेजी आएगी। आपके प्रेम जीवन में ऊर्जा का संचार होगा । आपका साथी काफी सकारात्मक रवैया अपना सकता है। नई जगह घूमने जा सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। युवाओं को काम को लेकर दिक्कत होगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। घर में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। कुसंगति से दूर रहें। खर्च पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन उलझन में बीतेगा। किसी भी तरह के मतभेद से दूर रहें। आज आपको दुखद खबर मिल सकती है।  अपने रिश्ते में ग़लतफ़हमी पैदा न होने दें। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। किसी भी नया काम को शुरू करने से पहले बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। विरोधी पक्ष आज बेहद सक्रिय रहेगा। आपको नुकसान होने की आशंका है। बोलचाल के दौरान सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। परिवार के साथ घूमने जाएंगे। 

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आप फ्री महसूस करेंगे। कारोबार को लेकर नया प्लान कर सकते हैं। जोखिम वाले कार्य करते समय सावधान रहें। आपकी दिनचर्या में आज सुधार होगा। आप किसी के प्रति अपने मन में विद्वेष न रखें। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी। शत्रु पक्ष पर आप हावी रहेंगे। धन लाभ होगा। किसी से विवाद न  करें। गैरजरूरी कार्यों में खर्च करने से बचें। महिला वर्ग से आपको लाभ होगा। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। 

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

 आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। आपके कैरियर को नई दिशा मिलेगी। धनलाभ होगा। यात्रा करने करते समय सावधान रहें। किसी प्रकार की चोट लगने की संभावना रहेगी । बोलते हुए सावधान रहें ǀ किसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है । कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशी रहेगी। बच्चों के साथ समय  बिता पाएंगे। दिन सामान्य रूप से बीतेगा। 

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज के दिन परिवार की जरूरतों को पूरा करने में खर्च करेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात कर सकते हैं। परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएँ। पुराने निवेश से अच्छा खासा लाभ होने की उम्मीद है। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। आपकी तबियत ठीक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगी। किसी काम को लेकर आप दिक्कत में आ सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। 

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज के दिन आपके अंदर नया उत्साह देखने को मिलेगा। सामाजिक कार्यों मेें हिस्सा लेंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। बुजुर्गों की स्वास्थ्य पर  ध्यान दे । आप अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। अपने आप को साबित करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। आप अपने कौशल  से हर किसी को प्रभावित करेंगे। जोखिम लेने से बचें। नई जानकारी मिलेगी। निवेश कर सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

 आज आपको चिंता सता सकती है। आज  परिवार मे किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज दिन भर व्यस्तता रहेगी। थकान महसूूस कर सकते हैं। किसी को निजी बातें शेयर न करें।  अनजान लोगों से सावधान रहें है।  विवाद से बचने के लिए आप बुजुर्गों से चर्चा करें। परिवार के साथ घूमने जाएं, बच्चों से बातचीत करें। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आज किसी रिश्तेदार से दुखद खबर मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

 आज आज आप बेहद खुश रहेंगे। आप अपनी अधिकांश जिम्मेदारियों को पूरा कर सकेंगे। किसी नए काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। कारोबारियों को अपने काम को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। शासकीय कार्य पूरे होंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं।दफ्तर में किसे से विवाद हो सकता है। आपको शांत रहना होगा। सेहत ठीक रहेगी। समीप के शहर किसी कार्य के सिलसिले में जाएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। मित्रों से मुलाकात होगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

धन लाभ होने की संभावना है। सेहत को लेकर चिंचित हो सकते हैं। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। अपनी नौकरी और कैरियर के लिए अधिक प्रयास करेंगे। रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है।  आज आप मानसिक रूप से मजबूत स्थिति में रहेंगे। यात्रा करते समय सतर्क रहें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आज आपको नुकसान हो सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश से जुड़े काम न करें। लेनदेन करते समय लापरवाही न करें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आप पर आरोप लग सकता है। शांत रहने का प्रयास करें। जीवनसाथी की बीमारी के चलते चिंतित रहेंगे। किसी कार्यक्रम या खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से ज्यादा खर्च न करें। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी निभाएंगे।  संतान पक्ष को कुछ दिक्कत हो सकती है। नई जानकारी मिलेगी। जोखिम लेने से बचें। जरूरी न हो तो यात्रा को टालें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। नशापान या लाटरी जैसे बुरे व्यसनों से दूर रहें। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रस्म के तौर पर आयोजित होगा पारंपरिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय ऐतिहासिक मिंजर मेला - उपायुक्त

Spaka Newsप्रतिदिन शाम को  कला केंद्र से पारंपरिक कूंजड़ी मल्हार का होगा गायनकेबल नेटवर्क व सोशल मीडिया के माध्यम से  होगा प्रसारण जिले की समृद्ध कला-संस्कृति और  गौरवशाली इतिहास  पर  प्रदर्शनी  और ऑनलाइन  परिचर्चा  का होगा आयोजन  चंबा: जिले के पारंपरिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक ऐतिहासिक मिंजर  मेले को  कोरोना  […]

You May Like