हिमाचल : मामा-भांजे में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई,मामा की मौत

Spaka News

सोलन: जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सोलन के सुल्तानपुर अस्पताल में मामा-भांजे में हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। इस झगड़े में मामा गंभीर घायल हो गया और उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सोलन के सुल्तानपुर अस्पताल में दो व्यक्तियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार सोलन के सुल्तानपुर अस्पताल में महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी में तैनात यूपी निवासी मामा-भांजे में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें भांजा सुमित सिक्योरिटी गार्ड और मामा सुनील सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में तैनात था। इन दोनों के बीच पहले हाथापाई हुई और फिर झगड़े ने खतरनाक रूप ले लिया। इसमें सुनील बुरी तरह से घायल हो गया। सुनील को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में छानबीन शुरू कर दी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *