38 वर्षीय महिला ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या,मृतका की सास गिरफ्तार

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर दो में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात 38 वर्षीय उषा देवी पत्नी सुरिंदर कुमार ने अपने घर के अंदर ही अपने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतका के भाई मदन लाल पुत्र गरीब दास निवासी तालियां, डाकघर डोल तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहन की सास रोशनी देवी पत्नी घसीटू राम उसे बार-बार मानसिक रूप से तंग करती थी व ताने मारती रहती थी। रोज-रोज की कलह से परेशान होकर उसकी बहन ने यह कदम उठाया है।

वही मृतका के भाई द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर महिला की सास को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे आज अदालत में पेश किया गया है। मृतका के 2 बेटे हैं, जिनमें से बड़ा बेटा 11वीं कक्षा का छात्र है। थाना प्रभारी त्रिलोचन सिंह ने कहा कि महिला के शव का जोनल अस्पताल धर्मशाला में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *