वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये का अंशदान किया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल प्रदेश वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज वन विभाग के वन बल प्रमुख डॉ. संजय सूद की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सचिवालय में भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में वन विभाग में 301 वन रक्षकों को उप-वन राजिक के पद पर पदोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महासंघ ने हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत पांच लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया।

महासंघ के राज्य महासचिव दिनेश शर्मा, प्रतिनिधि और एन.जी.ओ. अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

दीवाली से पहले मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा तोहफ़ा...

Spaka Newsदिहाड़ीदारों की दिहाड़ी बढ़ी, लंबरदारों, एसएमसी टीचर्ज, चौकीदारों का मानदेय भी बढ़ा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में दीवाली से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने 21,115 मिड डे मील वर्कर्स के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ौतरी कर इसे 5000 […]

You May Like