मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ की सहायता के लिए त्रिपुरा सरकार का आभार व्यक्त किया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां त्रिपुरा राज्य सरकार का हिमाचल प्रदेश को इस वर्ष भारी बारिश से आई आपदा से निपटने के लिए पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष में प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।    

उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चला रही है। उन्होंने प्रदेश की खुले मन से मदद करने वाले सभी अंशदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।


Spaka News
Next Post

कर्मचारी हितों का संरक्षण प्रदेश सरकार की विशेष प्राथमिकताः मुख्यमंत्री...

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सक्खू के निर्देशों के उपरान्त वित्त विभाग ने 6 सितम्बर, 2025 को हिमाचल प्रदेश सिविल सेवायें (संशोधित वेतन) नियम, 2022 में नियम 7ए को हटाने की अधिसूचना को स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की […]

You May Like